झारखंड चुनाव / प्रचार के लिए प्रियंका गांधी का आज पहला दौरा, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी

झारखंड चुनाव / प्रचार के लिए प्रियंका गांधी का आज पहला दौरा, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी



कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को साहेबगंज जिले की पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहड़वा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी पाकुड़ से कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम और गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी रोड शो भी करेंगी। 20 दिसंबर को पांचवें और अंतिम चरण के तहत 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।


राहुल गांधी 5 जनसभा को कर चुके हैं जनसभा को संबोधित
प्रियंका पहली बार झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आ रही हैं, जबकि उनके भाई राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए तीन बार झारखंड आ चुके हैं। तीन दौरों में राहुल 5 जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। राहुल ने 12 दिसंबर को महगामा-राजमहल, 9 दिसंबर को बड़कागांव-बीआईटी मेसरा और 2 दिसंबर को सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित कर गठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट अपील की थी।


पाकुड़ में है सीधा मुकाबला
पाकुड़ विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। इस विधानसभा सीट से भाजपा ने बेनी प्रसाद गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने आलमगीर आलम पर एक बार फिर भरोसा जताया है। 2000 के चुनाव में भाजपा के बेनी गुप्ता को आलमगीर आलम ने हराया था। अलमगीर 2005 में भी इस सीट से विधायक बने थे। 2009 के चुनाव में उन्हें झामुमो के अकील अख्तर से मात खानी पड़ी। 2014 के चुनाव में आलमगीर ने अकील को हराकर पुन: सीट पर कब्जा किया। 


20 दिसंबर को इन 16 सीटों पर मतदान होगा
राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा। 2014 विधानसभा चुनाव में इन 16 सीटों में से छह पर झामुमो, पांच पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस और दो पर जेवीएम प्रत्याशी जीते थे। बरहेट से भाजपा ने सिमोन मालतो को प्रत्याशी बनाया है, झामुमो ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन को मैदान में उतारा।



Popular posts
संकेत / भोपाल में 10 साल से नहीं बदली भाजपा की टीम, अब बदलेंगी जिम्मेदारियां
कोरोना को भी नहीं छोड़ा / सार्क की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पाकिस्तान ने कश्मीर का ही राग अलापा; 7 देशों के प्रमुख शामिल हुए, लेकिन इमरान नहीं आए
जम्मू-कश्मीर / अनंतनाग में चार आतंकी ढेर; बाथरूम में गड्‌ढा खोदकर छिपे थे, सुरक्षा बलों ने वहीं एनकाउंटर किया
भारत में साल भर में करीब 1 करोड़ टूरिस्ट आते हैं, उसका 20% तक मार्च-अप्रैल में आ जाते हैं; वीजा पर प्रतिबंधों से सरकार को 33 से 34 हजार करोड़ का नुकसान संभव
Image
राजनीति / मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की मांग- प्रियंका गांधी को हमारे यहां से राज्यसभा भेजा जाए; अब सोनिया गांधी निर्णय लेंगी