भोपाल की रहने वाली एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। महिला दीवानगंज के पास दामाद के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े
एक 42 वर्षीय महिला 15 जनवरी को नीनोद गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में महिला को दामाद का परिचित बादाम सिंह मिला। बादाम उसे बाइक से गांव छोड़ने की कहकर साथ ले गया। रास्ते में कलारी के पास बादाम सिंह ने गाड़ी रोककर कहा कि मेरे 3 दोस्त यहां खेत पर खाना बना रहे हैं। हम लोग खाना खाकर गांव चलते हैं। आरोपी महिला को खेत पर ले गए, यहां उसके तीन दोस्त पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। चारों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
घटना के बाद महिला किसी तरह से सूखीसेवानिया थाने पहुंची। यहां पुलिस ने जीरो पर केस दर्ज करके सलामतपुर थाने भेज दिया। थाना प्रभारी सलामतपुर रमेश रघुवंशी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।